शुक्रवार, 30 अप्रैल 2021

व्हाट्सएप का बैकअप कैसे ले

 व्हाट्सएप का बैकअप कैसे ले 


🙏नमस्कार मैं दिनेश चंद्र कुमावत आप सभी का इस ब्लॉगिंग वेबसाइट पर स्वागत करता हूँ 🙏

आज हम सीखेंगे व्हाट्सएप का बैकअप करना वो भी हिंदी भाषा में, अगर आप भी चाहते है कि किसी कारणवश आपके व्हाट्सएप का डेटा क्लियर हो जाये या मोबाइल बदलने के बाद भी आपके व्हाट्सएप के चैट मेसेज फोटो और वीडियो डिलीट ना हो तो आपको व्हाट्सएप की अपडेट सेटिंग ऑन रखनी होगी इसके लिए आपको एक ईमेल की जरूरत पड़ेगी जिसमे आपका डेटा सुरक्षित रहे, व्हाट्सएप आपको 3 तरीको से डेटा सुरक्षित रखने के ऑप्शन देता हे डेली, वीकली और मंथली,

जैसा कि आप जानते है व्हाट्सएप दुनिया का सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला मेसेंजर ऐप हे क्योंकि इसे इस्तेमाल करना सबसे आसान हे जिसके कारण आप भी अपने दोस्तों से चेट करने के लिए इस्तेमाल करते होंगे, व्हाट्सएप ने शुरुआत से लेकर अब तक काफी अच्छे अच्छे बदलाव किए हे जिसमें व्हाट्सएप बैकअप एक बहुत उपयोगी फीचर हे ऐसे में आपको भी जानना चाहिए कि Whatsap का backup कैसे कर सकते हे जिससे आपके नए और पुराने मोबाइल का डेटा सुरक्षित रूप से स्टोर हो जाये।

व्हाट्सएप का बैकअप लेना बहुत आसान हे अगर आप इसे पहली बार कर रहे है तो आपको एक जीमेल आईडी की जरूरत पड़ेगी, एक बार जीमेल आईडी लिंक करने के बाद आपके व्हाट्सएप का डेटा ऑटोमैटिक इसमे सेव होता रहेगा तो चलिए जानते हे ये कैसे करेंगे।1. 1. Whatsap का backup लेने के लिए सबसे पहले अपनी ऐप ओपन करे।


2. अब राइट साइड में ऊपर की ओर थ्री डॉट मेनू के आइकॉन पर क्लिक करे।

3. अब सबसे नीचे सेटिंग पर क्लिक करे।

                             


4. अब आप इसमें कई सारे ऑप्शन देख पाएंगे जिसमे से आपको Chats के ऑप्शन पर क्लिक करना हे।


5. अब आपको नीचे की ओर Chat Backup का ऑप्शन मिलेगा उसे क्लिक करे।.


6. इसके बाद व्हाट्सएप Chat Backup का पेज ओपन हो जाएगा जिसमे आपको ये सेटिंग करनी हे।


 👉 Back up to Google Drive इस फंक्शन में आपको समय सेट करना हे इस पर पहले से Never सेलेक्ट होगा, इसमे आपको

Only when I Tap "Back Up"

Daily

Weekly

और

Monthly

के ऑप्शन मिलेंगे उदाहरण के तौर पर अगर आप Monthly सेलेक्ट करते है तो महीने में एक बार Whatsap Backup आपके गूगल एकाउंट में सेव कर लिया जाएगा।

👉 Google Account  इस पर क्लिक करके आपको Gmail Account सेलेक्ट करना हे अगर आपके फ़ोन में एक से अधिक जीमेल एकाउंट है तो वो सभी आपको यहाँ मिल जाएंगे आपको वो एकाउंट सेलेक्ट करना हे जिसमे आप बैकअप लेना चाहते हे।

👉 Back Up Over इसमें आपको 2 फंक्शन मिलते है 

Wi-Fi Only

और

Wi-Fi Or Cellular

अगर आप वाई-फाई ओनली सेलेक्ट करते हे तो जब भी आपका मोबाइल किसी वाई-फाई सिग्नल से कनेक्ट होगा आपका डेटा गूगल ड्राइव में सेव होना स्टार्ट हो जाएगा,

और दूसरा फंक्शन वाई-फाई और सेल्युलर सेलेक्ट करते है तो वाई-फाई ओर मोबाइल डेटा दोनो में से जो अवेलेबल होगा ये प्रोसेसिंग स्टार्ट हो जाएगी।

👉 Include Video अगर आप चाहते हे कि आपकी चेट में मौजूद वीडियो भी सेव रहे तो आप इसे टर्न ऑन कर सकते है।


इतनी सेटिंग करने के बाद सबसे ऊपर Back Up के ग्रीन कलर के आइकॉन पर क्लिक कर दे इसके बाद बैकअप की प्रोसेसिंग शुरू हो जाएगी इसमें कुछ मिनिट का समय लगेगा एक बार प्रोसेस पूरी होने के बाद आपका सारा डेटा जीमेल में सेव हो जाएगा।


व्हाट्सएप का बैकअप लेने का फायदा

अगर आप अपने व्हाट्सएप की बैकअप सेटिंग कर के रखते है तो आप कभी व्हाट्सएप अनइंस्टाल कर देते हे या नया मोबाइल लेते हे तो आपके व्हाट्सएप की चैटिंग, फोटो और वीडियो सुरक्षित रहते हे और अगर आप ये सेटिंग नही करते हे तो आपका सारा डेटा डिलीट हो जाता हे।

तो अब जान गए होंगे कि व्हाट्सएप का बैकअप कैसे ले यदि आप चाहते हे कि आपका सारा डेटा सुरक्षित रहे तो आपको ये सेटिंग अवश्य करनी चाहिए वैसे तो गूगल प्ले स्टोर में बैकअप लेने की ओर भी ऐप हे लेकिन वो थर्ड पार्टी होने की वजह से कभी कभी काम नही करती हे बेहतर हे व्हाट्सएप के ऑफिसियल बैकअप का ही सहारा लेना चाहिए। और ये कितना आसान हे ये आप इस पोस्ट में जान गए होंगे, धन्यवाद 🙏

आशा करता हूँ आपको ये पोस्ट अच्छी लगी होगी और आप इसे शेयर अवश्य करेंगे।


कोई टिप्पणी नहीं:
Write comment